• Tue. Mar 10th, 2026

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से नौ लाख रुपये की ठगी

ByVijay Singhal

Mar 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जालसाजों ने महिला कारोबारी से फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद व्हाट्सएप पर ग्रुप से बाहर कर दिया और ट्रेडिंग एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वृंदावन के गणेश सिटी निवासी प्रज्ञा मिश्रा कारोबारी हैं। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग क्लास का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां तथा कथित विशेषज्ञों द्वारा ट्रेडिंग और आईपीओ के जरिए पैसे कमाने के तरीके सिखाए जा रहे थे। भरोसा जीतने के लिए जालसाजों ने पीड़िता को एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया।
शुरुआत में उनसे कम राशि जमा करवाई गई। इसके बाद, 10 फरवरी से 18 फरवरी के बीच अलग-अलग किस्तों में 9.15 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब पीड़िता ने अपना मुनाफा और निवेश की गई राशि वापस निकालनी चाही तो जालसाजों ने 10 प्रतिशत लेट पेमेंट चार्ज की मांग शुरू कर दी। अतिरिक्त पैसे देने से मना करने पर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया और ट्रेडिंग पर एकाउंट ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने मोबाइल फोन से संपर्क किया तो जालसाजों ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर पुलिस से मदद मांगी है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.