हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव भीखागढ़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान लक्ष्मी (22) के रूप में हुई है। उसके पिता तेज सिंह, जो गिडोह गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी भीखागढ़ी गांव के एक ही परिवार में की थी। लक्ष्मी की शादी करीब सात महीने पहले दिगंबर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से दिगंबर लक्ष्मी के साथ मारपीट करता था और उसे परेशान करता था। तेज सिंह ने बताया कि उन्हें भीखागढ़ी गांव के कुछ लोगों ने फोन पर लक्ष्मी की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लक्ष्मी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लक्ष्मी ने किसी पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उसकी मृत्यु होने की संभावना हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कोसीकलां थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के भाई यादराम और अन्य परिजनों ने पति दिगंबर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
