• Tue. Mar 10th, 2026

कोसीकलां में अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:

ByVijay Singhal

Mar 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति छाता से दवाई लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजीजपुर गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश (मजदूर) अपनी पत्नी सीमा (गृहिणी) के साथ हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र के निवासी थे। दोनों छाता से दवाई लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.