हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत मोहन नगर कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह कमरे में गले से फंदा पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये। मृतका का शव फंदे से उतार पोस्टमार्टम को भिजवाया। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह प्रीति (26) पत्नी सनी निवासी मोहन नगर, बिरला मंदिर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये कमरे में लटकी थी। इसकी सुबह करीब सात बजे उसकी बहन को हुई तो रिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस मौका मुआना कर मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को साक्ष्य संकलन कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान आगरा के सैंया थाना क्षेत्र निवासी मृतका के भाई विष्णु ने बताया कि उनकी बहन प्रीति (26) की शादी मोहन नगर, बिरला मंदिर निवासी सनी और छोटी बहन की शादी सनी के छोटे भाई के साथ वर्ष-2020 में की थी। आरोप है कि सनी किन्नर समाज के साथ ढोलक बजाने का काम करता है। वह अपनी पत्नी को भी पैसे कमाकर लाने के लिए लगातार दबाव बनाता था। इसके चलते उसने कई बार बहन के साथ मारपीट की। इसका मुकदमा भी पुलिस में दर्ज कराया गया, लेकिन बाद में रिश्तेदारी न बिगड़े तो बुजुर्गों के समझौते के बाद प्रीति घर में ही रह रही थी।भाई ने आशंका जताई कि बहन की पति आदि ससुरालियों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। थाना प्रभारी निरीक्ष्ज्ञक गोविंद नगर रवि त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू की गई है। प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
