हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत प्रहलाद नगर कालोनी कालोनी में महिला गले में फंदा लगाये लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली की प्रहलाद नगर निवासी विमलेश पत्नी विक्रम सिंह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना करते हुए फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किये। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
