• Mon. Mar 9th, 2026

एक आंख की रोशनी जाने पर महिला ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Mar 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर में इलाज कराने आई महिला को एक आंख से दिखना बंद हो जाने के बाद पीड़िता ने रविवार को कोतवाली पहुंची और आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। गांव अलावलपुर, राधानगर, टूण्डला, फिरोजाबाद निवासी शीला देवी पत्नी बाबूलाल आँख में परेशानी के कारण ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर स्थित डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट में इलाज कराने के लिये आई थी। महिला द्वारा कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार नौ फरवरी को उसने बांयी आँख का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के कुछ समय ठीक महसूस हुआ, लेकिन आरोप है कि थोड़े दिन बाद उसे ऑपरेट हुई आँख से दिखना बंद हो गया। इससे वह घबरा गई। इसके बाद दोबारा अस्पताल गई, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल से टरका दिए जाने के बाद महिला रविवार को कोतवाली पहुंची। महिला का आरोप था कि उसकी बांयी आँख बिल्कुल ख़राब कर दी है। किसी और मरीज के साथ अस्पताल द्वारा ऐसा न किया जाए, इसलिए पुलिस कार्यवाही कर रही है। महिला ने पुलिस से अस्पताल और सम्बंधित डॉक्टरों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.