• Mon. Mar 9th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में 200 रुपये में वीआईपी दर्शन के नाम पर विवाद

ByVijay Singhal

Mar 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 200 रुपये में वीआईपी दर्शन कराने की पेशकश करने पर श्रद्धालुओं के इनकार करने पर विवाद हो गया। मालीपाड़ा में पंडा और उसके साथियों ने श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी, जिससे श्रद्धालु का दांत टूट गया और होंठ फट गया। श्रद्धालु ने पंडा और उसके दो साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मिठल पंडा के विरुद्ध कार्रवाई की है।

प्राथमिकी के अनुसार मथुरा के कृष्णा नगर राधानगर निवासी देवांश अपने परिवार के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। जैसे ही वह मालीपाड़े में ऑटो से उतरे तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी मिठल पंडा और दो साथियों ने उनसे दो सौ रुपये में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन करने कराने को कहा। देवांश ने अपने को स्थानीय बताते हुए इनकार करते हुए खुद ही दर्शन कर लेने की बात कही। आरोप है कि इस पर मिठल पंडा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। आरोपी पंडा और उसके दो साथियों ने श्रद्धालुओं को पीटा। इससे श्रद्धालु का दांत टूट गया और होंठ फट गया। इतना ही नहीं आरोपी पंडा ने जान से मारने की धमकी भी दी। श्रद्धालु के परिजन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.