हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में एक गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते बहन के प्रेमी की सरेआम हत्या कर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले आरोपी भोला उर्फ हर्ष को पुलिस ने 5 दिन बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल, 3 मार्च को ग्राम सुहागपुर में अर्जुन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुस्साहसिक वारदात के बाद आरोपी भोला ने न केवल कानून को चुनौती दी, बल्कि हाथों में तमंचे लेकर कुर्सी पर बैठे हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसके चेहरे पर पछतावे का कोई निशान नहीं था। इस रील के वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस की साख पर भी सवाल उठ रहे थे। अर्जुन की मौत की खबर सुनकर उसकी प्रेमिका (आरोपी की बहन) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसकी हालत स्थिर है। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी भोला ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें भोला के दोनों पैरों में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा। फिलहाल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भोला उर्फ हर्ष को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक,दो तमंचे,7 जिंदा व 4 खोका कारतूस बरामद किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
