हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा-वृंदावन दौरे के दौरान छाता शुगर मिल की बदहाली का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समर्थकों के साथ शुगर मिल परिसर पहुंच गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मुकेश धनगर ने स्थानीय विधायक और मंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें मल्टीपर्पज प्रोफेशनल करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शुगर मिल कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई थी, लेकिन बसपा और भाजपा की उदासीन नीतियों के कारण आज खंडहर हो चुकी है। धनगर ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय मिल को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति चमकाते हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने सड़कों की हालत और गड्ढों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान, युवा और मजदूर आज भी विकास की बाट देख रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल खोखले आश्वासन मिल रहे हैं। धनगर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के पास मिल चलाने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश की जनता इस धोखे का जवाब देगी और कांग्रेस की सरकार बनते ही शुगर मिल को फिर से शुरू होगी। इस दौरान डॉ. प्रमोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रतेंद्र सिसोदिया, वीर विक्रम सिंह, हरि बल्लभ, बांके बिहारी, शाहिद कुरेशी, केशव, सुभाष द्विवेदी, हासिम, मोहित सिसोदिया, धम्मा पहलवान और चौधरी परसोत्तम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
