• Sun. Feb 15th, 2026

गोवर्धन के कस्वा अडिग के राम मित्तल पीएम के कार्यक्रम में तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा में हुए शामिल

ByVijay Singhal

Jan 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के कस्वा अडिग के श्री जी बाबा मन्दिर में पड़ने बाले छात्र राम मित्तल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ का आयोजन आज 27 जनवरी सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में किया किया। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे और छात्रों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा’ के 6वें संस्करण में बच्चों से बात की। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में करीब 200 छात्र और शिक्षक शामिल हुए। इनमें कला उत्सव प्रतियोगिता के लगभग 80 विनर्स और देश भर के 102 छात्र और शिक्षक शामिल रहे। वहीं, मथुरा श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में पढ़ने वाले अडींग निवासी राम मित्तल पुत्र अवनीश मित्तल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राम मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने छात्रों के मन से बोर्ड परीक्षा का डर निकालने और बेहतर तैयारी के गुर बताएं है। ‘परीक्षा पर चर्चा 2023’ के छठे संस्करण के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.