हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अड्डा फिरोजपुर के पास यमुना नदी में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि शव तीन दिन पहले लापता हुई एक महिला का है। परिजन को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि शव की पहचान नौहझील के हावड़ा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी सोनू के रूप में हुई। लक्ष्मी की मौत की खबर मिलते ही परिजन में हाहाकार मच गया। उधर लक्ष्मी के मायके वाले भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। परिजन ने बताया कि लक्ष्मी पिछले कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। घटना से 10-12 दिन पहले ही अपनी ससुराल नौहझील आई थी। बीते 5 मार्च को वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन की गई और मायके वालों को सूचित किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मायके और ससुराल वालों के आग्रह पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामे के बाद सौंप दिया। थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
