• Sat. Mar 7th, 2026

गोवर्धन में बेलगाम हुए वाहन, दानघाटी मंदिर के सामने दो घंटे जाम

ByVijay Singhal

Mar 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गिरिराज तलहटी में वाहनों के अंधाधुंध प्रवेश और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरियर और ट्रैफिक व्यवस्था के दावे शुक्रवार को फेल होते नजर आए। दानघाटी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। सौंख अड्डा से दानघाटी मंदिर और डीग अड्डा तक करीब 500 मीटर के इलाके में बैरियर लगे हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण कारें, ई-रिक्शा और अन्य वाहन बेरोकटोक मंदिर के पास तक पहुंच रहे हैं। इससे परिक्रमा मार्ग पर पैदल चलने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण स्कूली वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे। रिंग रोड बनने के बावजूद हल्के मालवाहक वाहन भी मंदिर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। बरसाना और डीग की ओर से आने वाले वाहन भी सीधे दानघाटी मंदिर तक पहुंच जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया है। जाम के कारण दर्शन करने आए भक्तों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो प्रमुख पर्वों और मेलों के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.