• Sat. Mar 7th, 2026

लूडो में माधव, कैरम में हेमंत व शतरंज में ऋषभ रहे विजेता

ByVijay Singhal

Mar 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा-2026 का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लूडो प्रतियोगिता में एमबीए के माधव माहेश्वरी ने पहला, बीसीए के रोहित पांडेय ने दूसरा और एमबीए की प्रिया यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कैरम में बीबीए के हेमंत सैनी, नितिन यादव तथा शौर्यवीर सिंह, शतरंज में बीबीए के ऋषभ गुनानी, सुमित राठौर और निहाल सोनी, टेबल टेनिस में बीसीए के कृष्णा सक्सेना, प्रशांत सिंह और अभिषेक गोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी की लक्षिता गर्ग पहले, रोशनी दूसरे और बीबीए की नेहा चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी के युवम पहले, एमबीए के पंकज कुमार दूसरे और बीबीए के ऋषभ गुनानी तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला बीबीए और बीसीए की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बीबीए टीम विजेता रही। विजेता टीम की ओर से कप्तान राघव गौतम, विशाल शर्मा, शौर्यवीर, अग्रिम दुबे, मोहित और निशांत उपाध्याय ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। उपविजेता बीसीए टीम की ओर से कप्तान साहिल सारस्वत, प्रतीक चौधरी, देव, रोहित भारद्वाज, कुलदीप धनगर और अमित चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीसरे स्थान पर बीएससी की टीम रही। डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवन के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक हैं। आरके एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का संदेश देते हैं। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.