• Sat. Mar 7th, 2026

गोवर्धन में गुजरात से आई दो बहनों से धर्मशाला के मैनेजर की गंदी हरकत

ByVijay Singhal

Mar 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन तलहटी में दर्शन करने आई गुजरात की दो युवतियों के साथ धर्मशाला में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने धर्मशाला के मैनेजर पर जबरन कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना गोवर्धन में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार गुजरात के पंचमहल जिले की रहने वाली युवती अपनी सहेली के साथ गिरिराजजी के दर्शन करने के लिए गोवर्धन आई थी। दोनों जतीपुरा स्थित मुखारविंद के पास सौरभी निलायम धर्मशाला में ठहरी थीं। आरोप है कि तीन मार्च की रात युवती की सहेली दर्शन के लिए गई हुई थी और वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान धर्मशाला का मैनेजर हितेश नशे की हालत में कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खोलने पर उसने प्रसाद के नाम पर मिठाई देने की बात कही और मना करने के बावजूद जबरन कमरे में घुस आया। आरोप है कि उसने युवती के साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए उसे पकड़ने और बेड पर गिराने की कोशिश की तथा आपत्तिजनक बातें भी कही। युवती के विरोध करने और शोर मचाने की चेतावनी देने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों युवतियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और बाद में थाना गोवर्धन पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.