• Mon. Mar 2nd, 2026

बांकेबिहारी मार्ग पर भीड़ से झुकी रेलिंग, स्थानीय लोगों ने टाला बड़ा हादसा

ByVijay Singhal

Mar 2, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में होली उत्सव के दौरान रविवार को विद्यापीठ से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर मोर भवन के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दबाव से लगी पाइप की रेलिंग झुक गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलिंग को संभाल लिया, जिससे संभावित हादसा टल गया। होली पर्व के चलते रविवार सुबह से ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना रहा। मंदिर मार्ग पर जगह जगह रस्सा लगाकर बनाए गए होल्डिंग एरिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को रोके जाने से एक स्थान पर अत्यधिक दबाव बन गया। इसी दौरान मोर भवन कट के पास पाइप से बनी रेलिंग पर भीड़ का जोर बढ़ गया और वह झुकने लगी। श्रद्धालुओं के पैर भी इस गिरती रेलिंग में फंस गए। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आए सौरभ ने बताया कि दर्शन करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश में श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की बढ़ गई। भीड़ का दबाव रेलिंग की तरफ हो गया। ऐसे में बीच फंसे श्रद्धालुओं की हालत खराब होने लगी। स्थिति गंभीर होती देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत आगे आए और रेलिंग को पकड़कर खड़े हो गए। आसनसोल की पूर्णिमा दास ने बताया कि मंदिर के बाहर परेशानी है और मंदिर के अंदर आराम से सुगमता से दर्शन हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और मंदिर मार्ग पर लगाई गई कमजोर पाइप रेलिंग अक्सर भीड़ के दबाव में टेढ़ी पड़ जाती हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.