• Mon. Mar 2nd, 2026

अश्लील एप के जरिए लूट की वारदात करने वाले चार गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अश्लील एप के जरिए युवकों को फंसाकर उनसे लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन दिन पहले रमणरेती क्षेत्र में कन्नौज के श्रद्धालु को कार में डालकर अगवा कर लूट की वारदात देने वाले चार लोगों को पुलिस ने रुक्मिणी विहार से रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। तीन की तलाश जारी है। उनके पास से लूट में प्रयोग की भाड़े की कार, मोबाइल एवं नकदी बरामद की है। लुटेरों ने बताया कि उन्होंने छह माह में अश्लील एप के जरिए लगभग 10 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन पीड़ितों के बदनामी के डर के कारण शिकायत न करने पर वह पुलिस से बचते रहे। पुलिस ने रविवार सुबह रुक्मिणी विहार स्थित सीएनजी फीलिंग स्टेशन के समीप से लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े आगरा के जगनेर निवासी दीपक उर्फ रॉबिन, विवेक, मथुरा रिफाइनरी के लाढ़पुर निवासी गुलाब सिंह, उदयवीर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, मोबाइल, 13850 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने चौकाने वाला खुलासा किया। बताया कि समलैंगिकों के लिए अश्लील एप से लोकेशन मिलने पर कन्नौज के युवक को अपनी बातों पर फंसा लिया। उससे 15 हजार रुपये और सोने की चेन, कान की बाली लूटने के साथ ही उसके मोबाइल से ऑनलाइन 30 हजार रुपये ले लिए। लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए कार को वह 75 हजार रुपये प्रति माह के भाड़े पर लेते हैं। आगरा के जिस व्यक्ति से वह भाड़े पर कार ली वह भी महंगे दामों पर कार किराये पर देता है। बताया कि वह पिछले छह माह में लगभग 10 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बदनामी के डर से लोग पुलिस में शिकायत नहीं करते यही कारण है कि वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि कन्नौज के श्रद्धालु से हुई लूट का खुलासा कर चार लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इसमें संलिप्त तीन और लोगों की तलाश जारी है। लुटेरों के पास से लूट में प्रयुक्त कार, मोबाइल और लूटी गई रकम बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.