• Mon. Mar 2nd, 2026

बगीचे में विराजमान होकर राजाधिराज ने खेली होली

ByVijay Singhal

Mar 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फाग उत्सव की छटा उस समय अपने चरम पर पहुंच गई जब राजाधिराज ने मंदिर के जगमोहन में सजे भव्य बगीचे में विराजमान होकर भक्तों के संग होली खेली। केसरिया टेसू के रंग, चंदन, और अबीर-गुलाल की सुगंध से मंदिर परिसर महक उठा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस दिव्य होली के साक्षी बने रंग में सराबोर नजर आए। उत्सव के लिए जगमोहन में आकर्षक बगीचा सजाया गया। यहां विराजमान ठाकुरजी के श्रीविग्रह की छटा अलौकिक दिखाई दे रही थी। होली का आरंभ होते ही मंदिर के मुखियाजी ने पिचकारी के माध्यम से भक्तों पर रंग की वर्षा की। श्रद्धालु राधे-राधे और जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ उत्सव में शामिल हुए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि दोपहर में आयोजित इस विशेष होली ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के चरणों में रंग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव के दौरान ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के गायकों ने लगातार लगभग डेढ़ घंटे तक ब्रज के रसिया प्रस्तुत किए। मृदंग और झांझ की ताल पर ऐसी होरी में लग जाए आग री और कैसो चटक रंग डारो जैसे पारंपरिक रसिया गूंजते ही श्रद्धालु झूम उठे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.