हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिंचाई विभाग के कार्य मंडल और अपर खंड आगरा नहर का नया भवन तैयार किया जाएगा। इस पर 2.790 करोड़ रुपये की लागात आएगी। मंत्री ने कार्यालय परिसर में बने भवनों का 1.5082 करोड़ रुपये की लागत से पुनरुद्धार करने की योजनाओं का लोकार्पण किया। रविवार को मथुरा पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई कार्य मंडल कार्यालय में परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व उन्होंने हवन भी किया। उन्होंने अपर खंड आगरा नहर के नियंत्रणाधीन उप खंडीय कार्यालयों के पुनरुद्धार के लिए 1.2129 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। साथ ही माइनर हुलवाना को शून्य से 13.500 किमी तक पुनर्स्थापना और नहरी भूमि के सीमांकन के कार्य के लिए 1.4483 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने वृंदावन के घाटों के विस्तार, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 95 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य अभियन्ता (गंगा) मेरठ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (यमुना) ओखला दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह फौगाट, अधीक्षण अभियंता आलोक चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
