हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली को बदनाम करने वाले यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया हैंडलरों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ये रंगोत्सव में युवतियों व महिलाओं को जबरन गुलाल लगाने और अश्लीलता करने वाले पुराने वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर डालकर धर्मनगरी की छवि धूमिल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनके चिह्नांकन में जुटी हैं, इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया हैंडलर सस्ती लोकप्रियता पाने की होड़ में ब्रज की होली के पुराने वीडियो फिर से वायरल कर रहे हैं। इन वीडियो में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और धार्मिक परंपराओं के विपरीत आचरण दिखाया जा रहा है। इससे न सिर्फ धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि ब्रज की होली श्रद्धा और आनंद का प्रतीक है। इसे अश्लीलता के साथ जोड़कर दिखाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। जो लोग केवल प्रसिद्ध होने के लिए युवतियों के साथ अभद्रता के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, उनके खिलाफ बरसाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि बिना सत्यापन के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें, ब्रज की होली की गरिमा का सम्मान करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
