हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां के नंदगांव रोड जिंदल पुलिस चौकी के समीप स्थित भारती इंडस्ट्रीज की बैटरी फैक्ट्री में बुधवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में रखा कच्चा माल और तैयार बैटरियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग से हुई क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की लपटों को देखते हुए आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। फैक्ट्री स्वामी हरिशंकर ओझा के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, केवल बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात था, जिसके कारण जनहानि नहीं हुई। पुलिस व दमकल विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
