हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में पंचायत चुनाव को लेकर बसपा के पदाधिकारियों की गांव नगला अक्खा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावों के लिए मंथन हुआ। कहा कि संगठन को मजबूत करें। बैठक में जिले के सभी वार्डों के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारा जाएगा। लोकसभा प्रत्याशी रहे सुरेश सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, प्रधान के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने इस बार मथुरा में बसपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कर्दम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो प्रभारी लगाए गए हैं। बैठक में गोवर्धन विधानसभा प्रभारी कुंदन सिंह बघेल, विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुम्हेरिया, बबलू सिंह पिप्पल, शेर सिंह, बच्चू सिंह, प्रहलाद सिंह, वीरपाल सिंह, उधम सिंह, ऋषि शर्मा, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
