हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावनबी के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय होली की तैयारी में पुलिस प्रशासन जुट गया है। सीओ सदर ने पुलिस टीम के साथ बांकेबिहारी मंदिर मार्गों से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी है कि यदि सार्वजनिक मार्ग एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बश्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों, आश्रमों में 27 से तीन मार्च तक पांच दिवसीय होली मनाई जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आने लगे हैं। होली पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए पुलिस अधिकारी सड़कों पर दिखे। सीओ सदर ने पुलिस टीम के साथ रमणरेती मार्ग, इस्कॉन मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहा, रमणरेती पुलिस चौकी से लेकर मदनमोहन मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्ग एवं फुटपाथ पर लगे खोमचे, ठेलों को हटवाया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि होली के दृष्टिगत श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग एवं नगर परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
