• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन:सेवादार समिति ने भजन संध्या और छप्पन भोग अर्पित किए

ByVijay Singhal

Feb 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्री खाटू श्याम सेवादार समिति द्वारा एक स्थानीय होटल परिसर में खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का फूल बंगला सजाया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किए गए। पूजा के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने अपने भजनों से समां बांध दिया। उनके गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और बाबा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अंजलि द्विवेदी ने ब्रजभूमि में आकर विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होने की बात कही। उन्होंने बताया कि होली महोत्सव के दौरान यह कार्यक्रम भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.