• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग नेहोली से पहले 718 किलो सरसों तेल सीज , 200 किलो पनीर किया नष्ट

ByVijay Singhal

Feb 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में होली और रंगोत्सव से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत ऑयल मिलों और दुग्ध उत्पाद इकाइयों पर छापे मारे गए, जिसमें 718 किलोग्राम सरसों का तेल जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 96,930 रुपये है। इसके अतिरिक्त, लगभग 200 किलोग्राम खराब पनीर भी मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 48 हजार रुपये था। यह अभियान आमजन और श्रद्धालुओं को होली पर्व के दौरान शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर मुख्यालय स्तर से इस अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसके अलावा, छाता क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलवीर सिंह ने बेसन लड्डू, मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए। उन्होंने अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे गए पनीर को नष्ट भी कराया। धौलीप्याऊ क्षेत्र से मोतीकंद मिठाई का नमूना भी लिया गया। विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 12 खाद्य नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.