• Tue. Feb 24th, 2026

*मथुरा मैं के. आर. में “प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां विषय पर वर्कशॉप का हुआ आयोजन*

Spread the love

रिपोर्ट मोहित सिंघल मथुरा दिनांक 24 फरवरी, 2026 को किशोरी रमण काॅलेज की इंंस्ट्यूशनल इनोवेशन कौंसिल द्वारा “प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां” बिषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का शुभारंभ प्रो. विनोद खंडेलवाल द्वारा सरस्वती वंदना के माध्यम से कराया गया। इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. प्रवीण ओझा ने इस वर्कशाप के उद्देश्यों से सभी विद्यार्थियों और श्रोताओं को अवगत कराया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.प्रवीण कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टस अप की संभावनाओं के विषय में विस्तार से विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह स्वरोजगार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निर्धारित करें । इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रो. अनिल सक्सेना जी ने पी.पी.टी. के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी बिक्री और प्रभावी विपणन रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान, उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और अनेक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने नवीन स्टार्टअप्स प्रारंभ करने और उससे पहले रणनीतियां तय करने तथा तथा सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलुओं पर विचार करने की सलाह विद्यार्थियों को दी। उन्होंने अनेक संभावनाओं के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारियां प्रदान की। विद्यार्थियों ने बड़ी गंभीरता से उनके द्वारा दी गई सलाह और जानकारी के प्रति रुचि दिखाई तथा अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी उन्होंने प्रोफेसर सक्सेना के माध्यम से किया।
इस वर्कशॉप में लगभग 116 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया ।
इस वर्कशाप का संचालन डॉ. प्रवीण ओझा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रो. विनोद कुमार खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. यदुराज सिंह यादव, प्रो. अमर कुमार, प्रो. संजीव श्रीवास्तव, प्रो. दिव्या द्विवेदी, प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वीरांगना सिंह, डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. धीरज कुमार, डाॅ. खुशबू जायसवाल, डाॅ. अजय उपाध्याय, डाॅ. अरूणेश ओझा, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. शिव कुमार मौर्य, डाॅ. विजय नारायण सिंह, डाॅ. प्रभात कुमार, डाॅ. अशोक पुष्कर, प्रो. प्रमोद पाल सिंह आदि प्राध्यापकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.