• Tue. Feb 24th, 2026

मजदूरी मांगने पर मौत: शौचालय में बंद किया मजदूर; ईंट से सिर कूचकर की हत्या

ByVijay Singhal

Feb 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दामोदरपुर इलाके में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की ईंट और सरियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हरिओम पिछले 2 महीने से कल्ला नाम के एक के यहां बेलदारी कर रहा था। आरोप है कि जब हरिओम ने अपने हक के पैसे मांगे, तो आरोपी उसे बहाने से घर ले गया और शौचालय में बंधक बनाकर उसे तब तक पीटा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। बीच-बचाव करने आए साथी मनोज को भी मरणासन्न कर दिया गया, जो फिलहाल आगरा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। फिलहाल,पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.