• Tue. Feb 24th, 2026

नाले पर अवैध कब्जे का आरोप:स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की

ByVijay Singhal

Feb 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुभाष नगर महिला बाजार, जिला अस्पताल के समीप एक नाले पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। मनीष प्रजापति ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से नाले पर अनावश्यक रूप से पक्का निर्माण कराया गया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य कुछ लोगों को दुकानें बनाने का लाभ पहुंचाना है। नियमानुसार नाले की साइड की पट्टियां खुली रहनी चाहिए थीं, लेकिन पक्का निर्माण कर नियमों की अनदेखी की गई।आरोप है कि इस भूमि की रजिस्ट्री नगर निगम में दिखाकर निर्माण को वैध बताया जा रहा है, जबकि दस्तावेज फर्जी हैं। यह भी आरोप है कि पूर्व में अलग-अलग नामों से दस्तावेज तैयार कराए गए और बिना समुचित जांच के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किए गए। वर्तमान पार्षद पर भी दबाव बनाकर अतिक्रमण कराने में भूमिका निभाने का आरोप है।निवासियों का दावा है कि पूर्व में नगर निगम की जांच में इस निर्माण को अवैध माना गया था। तब नक्शा और एनओसी निरस्त करने की संस्तुति भी की गई थी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में इसी क्षेत्र में एक अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि खुले नाले में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.