हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। यह चोर नंबर प्लेट बदलकर इन चोरी की बाइक को अच्छे दामों में बेचा करते थे।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी के साथ टीम ने गोकरननाथ तिराहे से वाहन चेकिंग के वक्त बुधवार तड़के शिवम खंडेलवाल पुत्र राजेश खंडेलवाल निवासी चौबियापाड़ा, गब्बर सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी पानीगांव जमुनापार को गिरफ्तार किया है। यह दोनों फर्जी नंबरप्लेट लगी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद की गई पूछताछ में इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक पुलिस ने बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। लगातार बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को भी गुमराह कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इस शातिर गैंग की पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जल्द ही शातिरों के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
