• Wed. Feb 11th, 2026

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के चौकीदार ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के चौकीदार ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनके पास से विषाक्त पदार्थ व एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य बरामद किए हैं। उनके रिटायरमेंट के दो साल बचे थे। यमुना पार के प्रताप नगर निवासी विजय कुमार (58) पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के चौकीदारी थे। उनकी ड्यूटी रात सात बजे से सुबह सात बजे तक रहती थी। सोमवार रात को वह ड्यूटी पर आए थे। दिन की शिफ्ट के कर्मचारी सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्होंने विजय का शव बेड़ पर पड़ा मिला। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, किसी का कोई दबाव नहीं है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि सुसाइड के आधार पर विजय ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। अगर कोई शिकायत करेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.