• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन में कॉरिडोर निर्माण को मकान और मंदिर न देने की शपथ ली

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सेवायत गोस्वामी परिवार की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के लिए हाथ उठाकर अपना मकान और मंदिर नहीं देने की शपथ ली। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार दबाव डालकर सैकड़ों साल पुराने मंदिरों और मकानों को छीनना चाहती है। पंडित सोहन लाल मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि यदि कॉरिडोर बनता है तो श्रीबांकेबिहारी मंदिर के कोष से रकम दी जाएगी और बिहारीजी मंदिर के निमित्त ही रजिस्ट्री होगी तो फिर प्रशासन अपने नाम रजिस्ट्री कैसे करवा सकता है और कहां से धन दे रहा है। उन्होंने कॉरिडोर के लिए लोगों द्वारा की गई रजिस्टि्स्ट्रयों को अवैध करार दिया। राधा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन जनता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करके लोगों को दबाव में लेने की कोशिश कर रहा है। शशि पहलवान ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके सरकार मंदिर में भीड़ के दबाव को कम कर सकती है। गोस्वामी परिवार से नीलम गोस्वामी ने कहा कि वह किसी कीमत पर अपने घर एवं मंदिर की रजिस्ट्री नहीं करेंगी। मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि हाईपावर्ड कमेटी में शामिल सदस्यों को पहले अपने घरों एवं मंदिर की रजिस्ट्री करनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रशासन को अब तक 7 रजिस्ट्री कराने में सफलता मिल चुकी है, जिसमें 900 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजेंद्र गोस्वामी, देव गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, अलौकिक गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी, रुक्मणि रमन गोस्वामी, दीपक पाराशर, गोविंद खंडेलवाल, वैभव सिद्ध आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.