• Tue. Feb 10th, 2026

छटीकरा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर युवक को पीटने का आरोप

ByVijay Singhal

Feb 10, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र के ग्राम सुजावली निवासी एक युवक ने थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने इस संबंध में एसएसपी और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। पीड़ित नानक का बेटा विष्णु 29 जनवरी को सुबह पैदल वृंदावन की ओर जा रहा था। आरोप है कि जब वह छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के पास पहुंचा, तो सड़क के बीचों-बीच एक बस खड़ी होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था। जब विष्णु ने चालक से बस हटाने का अनुरोध किया, तो वहां मौजूद ट्रैफिक टीएसआई, पुलिसकर्मी और होमगार्ड भड़क गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस की पिटाई से विष्णु की नाक और मुंह से काफी खून बहा। सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने एसएसपी और मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.