• Tue. Feb 10th, 2026

राधारानी मंदिर में सुरक्षा गार्डों और श्रद्धालुओं में नोकझोंक,

ByVijay Singhal

Feb 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के राधारानी मंदिर में श्रृंगार आरती के दौरान सुरक्षा गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता का मामला सामने आया। घटना सुबह आठ बजे श्रृंगार आरती के समय हुई। कुछ श्रद्धालु स्थानीय लोगों को देखकर निकास द्वार से मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान निकास द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उनसे अभद्रता की, जिससे श्रद्धालु भड़क गए। हंगामे के बाद निकास द्वार खोल दिया गया। मंदिर रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा ने बताया कि श्रृंगार आरती के समय कुछ श्रद्धालु निकास द्वार से प्रवेश करने की जिद कर रहे थे, जबकि मंदिर के मुख्य द्वार बंद थे। मंदिर खुलने के बाद उन्हें निकास द्वार से प्रवेश दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.