• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर:एसओजी प्रभारी बने संदीप कुमार, एसएसपी श्लोक कुमार ने किया कार्य क्षेत्र में बदलाव

ByVijay Singhal

Feb 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसका उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है। एसएसपी के निर्देश पर 22 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, साथ ही कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। इस सूची में पुलिस लाइन, थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना मगोर्रा में तैनात उप निरीक्षक हरेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी बारामासी थाना मांट बनाया गया है। बल्देव थाने से उप निरीक्षक लोकेश कुमार को चौकी प्रभारी मानागढ़ी थाना नौहझील भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक मीनू को थाना मगोर्रा से थाना गोविन्दनगर स्थानांतरित किया गया है। विकास कुमार शर्मा और योगेश गौतम को थाना हाइवे में नई जिम्मेदारी मिली है। थाना सुरीर, मगोर्रा, महावन और बल्देव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। उप निरीक्षक मुनीश कुमार को यूपी-112 से थाना सदर बाजार भेजा गया है, जबकि चरन सिंह को यूपी-112 से प्रभारी आरटीआई सेल नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में अरविन्द कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन से चौकी प्रभारी ओल थाना फरह बनाया गया है। पुलिस लाइन में रिजर्व चल रहे उप निरीक्षक संदीप कुमार को प्रभारी एसओजी टीम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, कई उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है और कई को चौकी प्रभारी के रूप में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक आवश्यकता और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर किए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस फेरबदल से पुलिसिंग में कसावट आने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.