• Tue. Feb 10th, 2026

झाड़ियों में मिले 64 मोबाइल, साइबर अपराधियों के इस्तेमाल करने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये मोबाइल चोरी के हो सकते हैं या फिर इनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया हो। पुलिस ने सभी मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एसआई चौधरी सतेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुड़सेरस से दौलतपुर जाने वाली नहर के पटरी के पास झाड़ियों में बड़ी संख्या में मोबाइल छिपाए गए हैं। टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों के नीचे दबाई गई एक सफेद बोरी बरामद की। बोरी खोलने पर उसमें से 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। कई मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी। जबकि कुछ मोबाइल ऑन मिले। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइलों के ईएमआई नंबरों के आधार पर उनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉलिंग या अन्य साइबर अपराधों में तो नहीं हुआ था। मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.