हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ के गांव अगरयाला में डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर रामवीर सिंह (22 ) को मंगलवार दिनदहाड़े काली कार सवारों ने अगवा कर लिया। वह बाइक से डाकघर जाने के लिए निकले थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बाइक रास्ते में पड़ी मिली। पुलिस अपहृत पोस्टमास्टर की तलाश कर रही है। शाम को पुलिस अफसरों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान के डीग के गांव कामर के रहने वाले रामवीर सिंह अगरयाला डाकघर में पोस्ट मास्टर हैं। उनके भाई अजीत सिंह ने बताया कि रोजना की तरह सुबह 10 बजे वह अपनी बाइक से शेरगढ़ स्थित प्रधान डाकघर आए थे। यहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अगरयाला डाकघर जाने के लिए निकले थे। अगरयाला और जघांबली के बीच बंबे पर पहुंचने पर काली टाटा पंच कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कार सवारों ने कुछ बातचीत की इसके बाद जबरन कार में डाल दिया। उन्होंने विरोध भी किया मगर अपहर्ताओं के सामने उनकी एक नहीं चली। जब तक खेतों में काम करने वाले किसान बंबे के पास पहुंचे तब तक कार सवार भाग निकले। बंबे के पास ही रामवीर की बाइक पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शेरगढ़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाकघर में जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके अपहर्ताओं की तलाश की मगर वह हाथ नहीं लगे। शाम को रामवीर के भाई अजीत सिंह व अन्य परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत ने कई स्थानों पर दबिश दी। पोस्टमास्टरों के कई परिचितों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपीआरए ने बताया कि पोस्टमास्टर ने कई लोगों से पैसा ले रखा था। अपहरण के पीछे लेनदेन का मामला प्रथम दृष्टया सामने आया है, लेकिन सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है। अपहृत की तलाश में एसओजी, स्वॉट और दो टीमों को लगाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
