• Fri. Nov 27th, 2026

शादी में फ़ोटो खिचबाने को विवाद, युवक को लगी गोली

Byvijay.singhal1233

Feb 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां स्थित एक मैरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। फायरिंग के दौरान लड़की पक्ष की ओर से आए एक युवक के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सुरीर क्षेत्र से लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए चौमुहां स्थित आरके मैरिज होम आए थे। दूल्हा पक्ष चौमुहां का ही निवासी था, इसलिए कार्यक्रम यहीं आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में फोटोग्राफर लड़के पक्ष की ओर से बुलाया गया था। समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों की फोटोग्राफर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे लड़की पक्ष के एक युवक के हाथ में जा लगी। गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि विवाद फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.