हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, ब्रज प्रांत की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में समर्पित जागृति कला संगम द्वारा ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहनाई वादन के उपरांत वेदांत कौशिक द्वारा शंखनाद के मध्य वैदिक मंत्र उच्चारण का पाठन किया गया साथ ही सौरभ कौशिक एवं महिमा कौशिक द्वारा मंगलाचरण आराधना की। बृज धरोहर रंग यात्रा सम्मान प्रख्यात कवि शिरोमणी, गीतकार पंडित रविंद्र मोहन त्रिपाठी को नागरिक अभिनंदन के दौरान रंग यात्रा के निदेशक पंडित लोकनाथ कौशिक एवं संस्था के पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज के सुविख्यात कवि एवं गीतकार राधा गोविंद पाठक ने की। नागरिक अभिनंदन में विशेष रूप से जेपी शर्मा स्मृति मंच आगरा, दयाल कलामंची आगरा, जन सांस्कृतिक मंच आगरा, संत गया प्रसाद स्मारक मंडल श्रीधाम गोवर्धन, सेवायाम-कथायाम रत्न मोती संस्कृत महाविद्यालय गोकुल, बृजेश जागृति रंग मंडल सहित काफी संख्या में संस्था एवं समाज सेवायों द्वारा मुख्य अतिथि पंडित रामेंद्र मोहन त्रिपाठी का सम्मान किया गया। संस्था के निदेशक पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक ने कार्यक्रम में बताया संस्था अब तक 39 साहित्यकार, गीतकार, एवं विभिन्न विधाओं में मर्वज्ञ लोगों का सम्मान कर चुकी है और यह 40 वा सम्मान समारोह है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात कवि राधा गोविंद पाठक ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर मुख्य अतिथि पंडित रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन ने कहा मैं जागृति कला संगम द्वारा किया गया सम्मान से अविभूत हूं, संस्था द्वारा किया गया मेरा सम्मान मुझे हमेशा याद रहेगा, मैं और मेरा परिवार इस संस्था का हृदय से आभार व्यक्त करता है, मैं इस सम्मान को हमेशा याद रखूंगा। कार्यक्रम का सफल संचालन कवित्री वेणु उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मनीष पाल, अवधेश शर्मा, अर्जुन सिंह, अक्षय सत्संगी, मृत्युंजय पाठक मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
