• Mon. Feb 9th, 2026

दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को, व्यवस्थाएं शून्य

ByVijay Singhal

Feb 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को है, लेकिन यहां प्रशासनिक स्तर पर अव्यवस्थाएं हावी है। अभी तक जिला स्तरीय अधिकारियों की कोई बैठक व्यवस्था संबंधी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगर पंचायत की सुस्ती और उदासीनता से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती हैं। दाऊजी के हुरंगा को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन का ध्यान केवल बरसाना और नंदगांव में केंद्रित है। अभी तक स्थानीय लोगों के साथ कोई भी बैठक सुझावों और व्यवस्थाओं से संबंधित नहीं हुई है। आयोजन को लेकर सेवायतों को चिंताएं सता रही हैं। ज्ञानेंद्र पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, प्रवीन पांडेय, भगवत पांडेय, किशोरी पांडेय, खूबीराम पांडेय, चीनू पांडेय, उमेश पांडेय और एलपी पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाएं करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द स्थानीय लोगों और सेवायतों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करे। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.