• Sun. Feb 8th, 2026

समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी, सुनीं समस्याएं

ByVijay Singhal

Feb 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील गोवर्धन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके पहले मंडलायुक्त के तहसील पहुंचने पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बुके भेंटकर स्वागत किया। एडीएम (एफआर) सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग किसान ने खेत की नाली बाधित होने की शिकायत रखी। मंडलायुक्त ने तत्काल संबंधित विभागीय टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। वहीं मगोर्रा क्षेत्र के किसान ने चकरोड (खेत मार्ग) विवाद उठाया, जिस पर नायब तहसीलदार को तुरंत स्थल निरीक्षण के लिए रवाना किया गया। गोवर्धन में रजिस्ट्री कार्यालय से संबंधित समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने राजकुमार नैन के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याएं रखीं। बड़ी परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की शिकायत अनूप एडवोकेट ने दर्ज कराई, जिस पर मंडलायुक्त ने जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें कई का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समय सीमा तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी शैलेश पांडे दानघाटी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गिरिराज जी महाराज के दर्शन किए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान, अंशु कौशिक ने दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.