• Sun. Feb 8th, 2026

संकट में है किसान’, प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला

ByVijay Singhal

Feb 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शिवसेना यूबीटी से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं राजनीतिक ध्रुवीकरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका से प्रस्तावित समझौते पर पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि सरकार मेक इन इंडिया और किसानों के नाम पर बड़े दावे कर रही है, जबकि हकीकत में किसान संकट में हैं। यह बात राज्यसभा सांसद ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कही। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्या यह समझौता केवल कॉर्पोरेट लाभ के लिए है या इससे ग्रामीण भारत और युवा सशक्त होंगे। कृष्ण जन्मभूमि विवाद के विषय में भाजपा पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। ओवैसी और अरशद मदनी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा का समर्थक करार दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया, लेकिन यूजीसी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.