• Fri. Nov 27th, 2026

छाता तहसील में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप

Byvijay.singhal1233

Feb 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने की। ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज करने के नाम पर पैसे रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित के अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण ने नगला हसनपुर खरोट के पीड़ित के साथ अधिकारियों को बताया कि लेखपाल ने मृतक वारिस दर्ज करने के नाम पर अत्यधिक पैसों की मांग की। जब पैसे नहीं मिले तो मामले को विवादित बता आवेदन निरस्त कर दिया। उनका कहना है कि लेखपाल ने एक लाख रुपए रिश्वत के मांगे, जबकि अभिलेख वैध हैं। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार शिव शंकर, आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय, ईओ छाता, कानूनगो हरिश्चंद्र, योगेंद्र, हीरालाल, अमर सिंह, बैचेन सिंह कोसीकलां व छाता आदि थाने के उप निरीक्षक मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.