• Sun. Feb 8th, 2026

संत प्रेमानंद के लिए दंडवत करते हुए मथुरा पहुंचे करन; 500 किमी का सफर किया तय

ByVijay Singhal

Feb 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा ऐसी जागृत हुई कि लखनऊ निवासी करन दंडवत करते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रहे हैं। करीब पांच सौ किमी का सफर पूरा कर शनिवार को मथुरा के राया कस्बे से करन गुजरे तो लोग उनकी भक्ति को देखते रह गए। उनके साथ दो साथी भी वाहन लेकर चल रहे हैं। लखनऊ के काकोरी निवासी करन (20) के अंदर प्रभु इच्छा ऐसी जागी कि उन्होंने वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने 17 अगस्त 2025 से दंडवत करते हुए लखनऊ से वृंदावन की ओर चलना शुरू कर किया। करन ने बताया कि वे प्रतिदिन चार से पांच किमी दंडवत चलते हैं। करन के साथ उनके दो साथी अखिलेश यादव और अंकित यादव भी एक ही बाइक से चल रहे है। दोनों करन के खाने-पीने का ध्यान रखते हैं। करन ने बताया कि महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना और श्रीजी की कृपा से वे चल रहे हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जब करन ने अपनी कंपनी के मालिक से छह माह की छुट्टी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। लेकिन जब करन ने छुट्टियों का कारण बताया तो मालिक ने खुशी-खुशी छुट्टी दे दी। करीब 500 किमी का सफर पूरा कर चुके करन के सोमवार तक वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.