• Sat. Feb 7th, 2026

नौहझील के प्रधानाध्यापक को क्लीनचिट, किया बहाल

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के प्राथमिक विद्यालय, प्रथम में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है। उन पर बच्चों का ब्रेनवॉश करने, नमाज पढ़ाने के लिए प्रेरित करने जैसे आरोप लगाए गए थे। जांच में तथ्य सही नहीं पाए जाने के बाद उन्हें सवेतन बहाल कर दिया गया है। विद्यालय का आवंटन नहीं किया गया है।
नौहझील के दुर्गेश प्रधान ने बीएसए से शिकायत की थी कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद विद्यालय में विद्यालय में बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय में बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने विद्यालय में बच्चों से राष्ट्रगान नहीं कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने प्रधानाध्यापक की जांच करवाई। जांच के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई का शिक्षकों ने विरोध किया। एक ही दिन में जांच के बाद कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। बीएसए ने प्रकरण की जांच छाता और मांट के खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी थी। प्रकरण में राजनीति गरमाने के बाद टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। जांच में इसके बाद प्रधानाध्यापक को क्लीनचिट दे दी। इस पर बीएसए ने ही प्रधानाध्यापक को सवेतन बहाल करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.