• Sun. Feb 8th, 2026

राया में मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव; पुलिस फोर्स तैनात

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मामलू विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि  जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.