हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिना किसी प्राेटोकाॅल व सुरक्षा के झंझावतों से दूर सामान्य श्रद्धालु के रूप में वृंदावन में घूमे। ठाकुर बांकेबिहारी व इस्काॅन मंदिर के दर्शन किए। बाजार में भारतीय परिधान व धार्मिक साहित्यिक पुस्तकें खरीदीं। ई-रिक्शा में घूमते हुए निशांत कुमार यमुना किनारे पहुंचे। यहां कालिंदी के तट पर भ्रमण किया और यमुना का पूजन भी किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दिल्ली से बुधवार को वृंदावन आए। निशांत कुमार शीतल छाया स्थित भजन कुटी पहुंचे। द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण आवास पर नहीं थे। उनके प्रतिनिधि अंगद यादव के साथ निशांत कुमार वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए निकल गए। वह ई-रिक्शा में बैठकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए और फिर इस्काॅन मंदिर पहुंचे। निशांत कुमार ने कुंजगलियों में पैदल ही भ्रमण किया। इसके बाद यमुना किनारे पहुंचे। यमुना किनारे कुछ देर भ्रमण करने व यमुना पूजन करने के बाद निशांत कुमार अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर लोई बाजार पहुंचे। यहां गंगोत्री शोरूम में भारतीय परिधान पसंद किए और खरीदे। पास में ही ब्रज साहित्य पुस्तक केंद्र पर ब्रज के साहित्य से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें खरीदीं और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
7455095736
