• Sun. Feb 8th, 2026

युवक पर चलाई गोली,टहलते समय हाथ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ByVijay Singhal

Feb 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जयपुर-बरेली हाईवे के समीप टहलते समय यह घटना हुई। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी मनोज पुत्र शिशुपाल सिंह मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर-बरेली हाईवे के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली मनोज के हाथ में लगी। घायल मनोज ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पड़ोसी लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। मनोज ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते रामू ने उस पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.