हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संजय नगर वासियों को इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का डर सता रहा है। कई महीनों पहले तय की गई शादियां भी आगामी दिनों में ही होने वाली हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को डर है कि शादी वाले दिन ही कार्रवाई न होने लगे। कृष्णा नगर के संजय नगर, शास्त्री नगर और राधा नगर में लगभग एक दर्जन घरों में शादियाें की तैयारियां चल रही हैं। फिर भी इन घरों में डीजे, ढोल ताशे और गाने बजाने का शोर बिल्कुल गायब है। शादियों में कम ही रिश्तेदार और मिलने जुलने वालों को आमंत्रित किया गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा कहीं कार्रवाई न कर दी जाए। इतना ही नहीं शादी वाले परिवारों ने घरों में सजावट भी कम कराई है। स्थानीय लोगों को बार बार डर सता रहा है कि अपने नुकसान के साथ कहीं टैंट वाले का नुकसान भी न हो जाए। बता दें कि सिंचाई विभाग की ड्रेनेज भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को हटाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभाग द्वारा इन मकानों पर 19 से 21 जनवरी तक नोटिस चस्पा करने और लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई थी। पति ने 20 साल की मेहनत और लोन लेकर मकान बनाया है अब यह नई समस्या आ खड़ी हुई। अभी तक आधे जीवन की कमाई से मकान बनाया, अब इसे उजड़ते हुए देखना और बाकी रह गया है।
बबली- स्थानीय निवासी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
