• Sun. Feb 8th, 2026

पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन आयोग के सदस्य बने कुं. नरेंद्र सिंह

ByVijay Singhal

Feb 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्र सरकार ने मथुरा निवासी समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस अवसर पर सीसी क्लब की ओर से नरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। कुं. नरेंद्र सिंह लंबे समय से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कुं. नरेंद्र सिंह का अनुभव और समर्पण आयोग के कार्यों को नई दिशा देगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक अग्रवाल, राम सरीन, रवि सरीन, बीके उपाध्याय, गिरधारी लाल पाठक, सतीश चौधरी, श्रीपाल शर्मा, क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल राजू, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.