• Sun. Feb 8th, 2026

छाता में विवादित पट्टों की जांच को जिला प्रशासन ने की खुली बैठक

ByVijay Singhal

Feb 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के ग्राम सांखी में वर्ष 2009 में आवंटित विवादित कृषि पट्टों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए गांव में खुली बैठक आयोजित की। एडीएम प्रशासन अमरेश सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे, जहां ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पट्टा आवंटन से जुड़े तथ्यों और शिकायतों को सुना गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने वर्ष 2009 में सरकारी पट्टा आवंटन नीति का उल्लंघन करते हुए कुल 220 कृषि पट्टे जारी किए। ग्राम निवासी चरण सिंह द्वारा इन पट्टों को अपात्र बताते हुए सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आवंटित भूमि में से कई पट्टाधारकों ने बाद में जमीन को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कॉलोनाइजरों को बेच दिया। खुली बैठक में ग्रामीण वीरपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में मनोनीत ग्राम प्रधान द्वारा दो चरणों में 220 पट्टों का आवंटन किया गया था। वहीं नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ अपात्र लोगों को भी पट्टे मिले हैं। वहीं श्याम सिंह ने पट्टा आवंटन को नियमों के अनुरूप बताते हुए कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ से इन्हें विवादित बता रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमरेश सिंह ने बताया कि सभी पक्षों की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.