• Sun. Feb 8th, 2026

खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

ByVijay Singhal

Feb 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में खेत में खड़ी गेहूं की फसल उजाड़ रहे सांड को भगाते समय किसान पर हमला कर दिया। जिसके चलते हमले में घायल किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव राजागढ़ी निवासी किसान लोकेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे के लगभग खेत की रखवाली के लिए गया था। खेत पर पहुंचा तो आवारा सांड गेहूं की फसल में नुकसान कर रहा था। तो किसान लोकेन्द्र ने फसल उजाड़ रहे सांड को भगाया तो सांड ने पलटकर किसान पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी किसान वहां पहुंचा तो लोकेन्द्र घायल अवस्था में पड़ा देख उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सांड के हमले से किसान की मौत की सूचना सुरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.